Tesla से कांच तोड़-तोड़कर बाहर निकल रहे लोग! मुश्किल में फंसे मस्क अब 1.74 कारों की होगी जांच

Tesla Model Y Door Handle Failure: अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि उसने साल 2021 मॉडल की लगभग 1,74,000 टेस्ला (TSLA.O) मॉडल Y कारों की जांच शुरू कर दी है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक दरवाज़े के हैंडल के फेल होने की खबरें थीं. एनएचटीएसए ने कहा कि उसे बाहरी दरवाज़े खोलने में दिक्कत की जानकारी मिली है, जिसमें माता-पिता द्वारा बच्चे को उतारने या ट्रिप शुरू करने से पहले बच्चे को पीछे की सीट पर बिठाने के बाद भी बाहरी दरवाज़े नहीं खुल पा रहे हैं.

क्या है मामला

आपको बताया दें कि tesla model y का इस्तेमाल कर रहे की पेरेंट्स को इस कार से अपने बच्चों को बाहर निकालने के लिए विंडो का कांच तोड़ना पड़ रहा है, दरअसल ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि डोर हैंडल पूरी तरह से फेल हो जा रहा है. डोर हैंडल काम करना बंद कर दे तो की बार विंडो के शीशे भी डाउन नहीं हो पाते हैं और कार पूरी तरह से लॉक हो जाने की वजह से लोगों को कांच तोड़कर अपने बच्चों को बाहर निकालना पड़ा है. ये बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है और हैंडल फेलियर की वजह से बच्चों की जान खतरे में पड़ चुकी है.

1,74,000 कारों की होगी जांच

नियामक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन उन रिपोर्टों की जाँच कर रहा है जिनमें 2021 टेस्ला मॉडल Y एसयूवी के खराब इलेक्ट्रॉनिक दरवाज़े के हैंडल के कारण मालिकों को गाड़ी में प्रवेश करने और बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है. कई मामलों में, माता-पिता ने ऐसी स्थितियों का के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें वो कार के अंदर बच्चों तक पहुंच नहीं पा रहे थे. दरअसल माता-पिता ड्राइव पर जाने से पहले अपने बच्चे को पिछली सीट पर बिठाने के बाद कार में दोबारा नहीं बैठ पा रहे थे साथी ही अपने बच्चे को पिछली सीट से नहीं उतार पा रहे थे.