कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई है।
अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर के लिए निकल गए हैं। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने प्रदर्शन की इजाजत पहले ही ले ली थी।
जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।
पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।