लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी का फोकस मिशन 2027 पर है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी 75 जिलों के संगठन को मजबूती देने के लिए पंकज चौधरी जल्द ही प्रदेश का दौरा शुरू करेंगे। प्रदेश का दौरा शुरू करने से पहले पंकज चौधरी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे।
नरेन्द्र मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अभी लगातार दिल्ली और लखनऊ के बीच दौरा कर रहे हैं। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का काम संभालने के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के मुखिया पद पर काबिज पंकज चौधरी अपनी टीम यानी भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की पूरी इकाई घोषित होने के बाद से पंकज चौधरी का काम और दौरा प्रदेश में काफी बढ़ जाएगा।