रॉकी हत्याकांड का फरार आरोपी शुभम पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में लगभग एक सप्ताह पूर्व विकसित उर्फ रॉकी का अपहरण कर गोली मारकर हत्या की गई। हत्याकांड में फरार अभियुक्त शुभम को सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शुभम ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि रॉकी का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह पूर्व विकसित उर्फ रॉकी की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके सिर को चित्तौड़ा झाल में फेंक कर धड़ को खेत में दबा दिया गया था। सिखेड़ा थाना पुलिस को गुरुवार देर रात हत्याकांड में फरार अभियुक्त शुभम को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। सिखेड़ा पुलिस की बेहड़ा आस्सा चौराहे के पास बदमाश से मुठभेड़ हुआ था। जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें यह बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शुभम निवासी कादीपुर बताया। साथ ही पुलिस पूछताछ में बादल और उसकी मां द्वारा विकसित उर्फ राखी की हत्या करने की बात कही। साथ ही खुद भी हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इससे पहले राखी हत्याकांड में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें बादल और उसकी मां सहित एक आरोपी शामिल है। हालांकि पुलिस अभी तक राकी का सिर बरामद नहीं कर पाया है।