अमिताभ ने कर दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा-जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहते हैं। वह कुछ न कुछ ट्वीट या ब्लॉग पोस्ट करते रहते हैं। बुधवार उन्होंने ऐसा ही एक छोटा सा पोस्ट किया, मगर इस छोटी सी पोस्ट को लेकर लंबी बहस छिड़ गई। अमिताभ बच्चन ने लिखा-‘गलती को मान लेना कोई गलत बात नहीं!’। यह पोस्ट छोटी जरूर है, मगर इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। फिलहाल 83 साल के बिग बी आज भी फिल्मों, विज्ञापन, शोज में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी लाइफ का एक ही फलसफा बना लिया है, जब तक जियो तब तक काम। वहीं, उनकी पत्नी जया बच्चन भी राजनीति में एक्टिव हैं।

अमिताभ का एक ट्वीट और मचा हंगामा
83 साल के अमिताभ इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने पोस्ट किया-‘गलती को मान लेना कोई गलत बात नहीं!’। बस यहीं से अमिताभ के बारे में काफी कुछ लिखा जाने लगा। किसी ने उनकी 2012 में पेट्रोल के रेट बढ़ने पर किए गए ट्वीट को लेकर घेरा तो किसी ने जया से शादी करने की बात पर सवाल कर दिया।

जया ने एक इंटरव्यू में की थी अमिताभ से रिश्ते पर बात
दिसंबर, 2025 में इंडियन एक्सप्रेस में छपे एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बेहद बेबाकी से अपनी बात रखी थी। इंडियन एक्सप्रेस ने यह इंटरव्यू ‘मोजो स्टोरी’ को दिया था। उसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शादी, शादी की संस्था को पुराना मानने की वजह और अपनी पोती व श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा को दी गई सलाह के बारे में बात की। इस स्टोरी में आगे बढ़ने से पहले यूजर्स अमिताभ को गलती वाले ट्वीट पर घेरते हुए उनके जया से रिश्ते को लेकर भी घेरने से बाज नहीं आए।

‘हो सकता है अमिताभ कहें कि शादी उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी’
जब जया से पूछा गया कि क्या शादी को लेकर अमिताभ बच्चन की भी यही राय है, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे यह नहीं पूछा है। हो सकता है वह कहें कि ‘यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी’, लेकिन मैं यह सुनना नहीं चाहती।’

जया बच्चन, बिग बी से शादी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर

वहीं, अमिताभ के गलती वाले ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। यूजर्स ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर खुलकर बोलने को कहा।

जब जया ने बताया कि पहली नजर के प्यार थे बिग बी
जया ने माना कि भले ही अब शादी को लेकर उनकी सोच बहुत अलग है, लेकिन उन्हें बिग बी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वह पल याद है जब उन्हें मिस्टर बच्चन से प्यार हुआ था, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, ‘क्या आपको पुराने जख्म कुरेदने हैं? मैं पिछले 52 सालों से एक ही इंसान के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रही हूं। इससे ज्यादा प्यार मैं नहीं कर सकती।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं कहूं कि शादी मत करो, तो यह बात पुरानी जमाने की लगेगी… यह पहली नजर का प्यार था।’

अमिताभ और जया बच्चन की शादी को 52 साल हुए
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। दोनों की पहली मुलाकात ऋषिकेश मुखर्जी की फल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। जहां जया को अमिताभ से पहली नजर में ही प्यार हो गया था।
वहीं ‘डॉन’ और ‘दीवार’ के स्टार को उनसे प्यार फिल्म ‘एक नजर’ (1972) की शूटिंग के दौरान हुआ। दोनों ने 1973 में शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। अभिषेक बच्चन भी फिल्म स्टार हैं।

जब अमिताभ से भी हो गई थी बड़ी गलती
अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों को गलती ना करने की सलाह देते रहते हैं, लेकिन उनसे भी एक गलती हो गई थी। फरवरी, 2020 में मीडिया रिपोर्टों में छपी स्टोरी के मुताबिक दरअसल, अभिषेक बच्चन के पैदा होने की खुशी में अमिताभ बच्चन ने ऐसा काम किया था, जिसकी वजह से कई लोगों की नौकरी भी जा सकती थी। अमिताभ बच्चन को उस वक्त अपनी गलती का कोई अहसास नहीं था। मगर, बाद में दन्हें अपनी उस गलती का पछतावा हुआ।

अभिषेक के पैदा होने की खुशी में कर बैठे थे गलती
उस वक्त अमिताभ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि अभिषेक बच्चन के पैदा होने पर जब डाक्टर ने उन्हें बताया कि उनके यहां बेटा हुआ है तो वह इस खुशी में सही-गलत सब भूल गए।

बेटे के पैदा होने की खुशी में उन्होंने उस डॉक्टर और उनके साथ काम करने वाली नर्स को वाइन पिलाई थी। जिसके चलते उन डॉक्टर और नर्स की नौकरी जाते-जाते बची थी, क्योंकि किसी ने उनकी शिकायत कर दी थी कि ड्यूटी के समय उन्होंने शराब पी है।

अमिताभ ने डॉक्टर-नर्स की नौकरी बचवाई
अमिताभ को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने हॉस्पिटल जाकर वहां अस्पताल प्रबंधन से बात की और तब जाकर दोनों की की नौकरी बच पाई।
अभिषेक के पैदा होने की खुशी में उन्होंने अपने ड्राइवर से लेकर नौकर तक हर किसी को पैसे दिए और मिठाइयां भी बटवांईं।
बिग बी को यह अहसास हुआ था कि अस्पताल के नियमों को नहीं तोड़ना चहिए था। उनका ये भी कहना था कि किसी भी नियम को तोड़ना एक अच्छे नागरिक की निशानी नहीं होती।

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में और शोज
83 साल के अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी बेहद बिजी हैं। वह 2026-27 में सेक्शन 84, रामायण पार्ट-1, कल्कि 2.0, ब्रह्मास्त्र पार्ट-2, आंखें-2 और सरकार-4 जैसी फिल्मों में दिखाई दे सकते हैं।
इसके अलावा, वह जाने माने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में भी नजर आएंगे। हाल ही में एक ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा था कि एक दिन भी काम न करना उन्हें बोर कर देता है, क्योंकि वह एक दिन उलझन भरा और परेशान करने वाला होता है।