मुजफ्फरनगर दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ-टपरी रेलवे मंडल की लाइन पर मुजफ्फरनगर-मोदीनगर के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या-61 पर स्टील गार्डर बदलने के कार्य के चलते 19 जून को किया जाएगा। जिस कारण 15 घंटे 25 मिनट का पावर एवं ट्रैफिक मेगा ब्लाक लिया जाएगा। ब्लाक प्रात:11 बजकर 10 मिनट से 20 जून की रात 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
इसक कारण कई ट्रेनों का रूट बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है।स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि 19 जून को शताब्दी एक्सप्रेस, जलांधर सिटी-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस, मीमो एक्सप्रेस ट्रेन अप और डाउन में निरस्त रहेंगी। इनके अलावा योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाईनगर एक्स्प्रेस, चंडीगढ़-मुदरई सुपर फास्ट एक्सप्रेस को मेरठ से वाया खुर्जा, हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल, योग एक्सप्रेस ट्रेन को टपरी से वाया शामली होगा निकाला जाएगा।
इसके साथ हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपर फास्ट एक्सप्रेस, ऊना-हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ से खुर्जा के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं गोल्डन टेम्पल मेल अपने निर्धारित समय से 25 मिनट की देरी से चलेगी। वही गुरुवार को पुरानी दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन वाया शामली को मेरठ से मुजफ्फरनगर के रास्ते निकाला जाएगा। ब्लाक अवधि में सम्बंधित सेक्शन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की अस्थायी गति सीमा भी लागू रहेगी। मेगा ब्लॉक का प्रभाव माल गाड़ियों के संचालन पर भी पड सकता है। उन्होंने कहा कि यात्रि मेगा ब्लॉक के बारे में जानकारी के साथ ट्रेन में सफर करें।