‘1 लाख रुपये + कॉम्प्रोमाइज’, फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस को म‍िला ऑफर; सुनाया कास्टिंग काउच का किस्सा

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मानवी गगरू अपने बयान को लेकर चर्चा इमं रहती हैं. अब स्क्ट्रेस अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, अब मानवी ने बॉलीवुड का कड़वा सच बताया है. हाल ही में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर का एक हैरान कर देने वाले किस्सा सुनाया. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए ‘1 लाख रुपये और कॉम्प्रोमाइज’ का ऑफर देने वाला मैसेज मिला था.

फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस मानवी गागरू ने ‘टू गर्ल्स एंड टू कप्स’ पॉडकास्ट में शुरुआती दिनों में उन्हें कई अजीब और अनकम्फर्टेबल सिचुएशन्स का सामना करना पड़ा था. इस शो में उन्होंने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उनके साथ एक बहुत अजीब घटना हुई थी. उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए ‘एक लाख रुपये और कॉम्प्रोमाइजट का ऑफर देने वाला मैसेज मिला. उन्होंने कहा, ‘ये मेरे करियर के शुरुआत की बात है, इसलिए मैंने जवाब में पूछा कि कॉम्प्रोमाइज? दरअसल, मुझे इसका मतलब नहीं पता था.’

मानवी गगरू ने सुनाया किस्सा
मानवी ने आगे बताती हैं, ‘मैंने इस मैसेज एक कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया, जो मेरे लिए एक मेंटर की तरह थे. उन्होंने मुझसे कहा कि ये मैसेज डिलीट करो और नंबर ब्लॉक करो. मैं हैरान रह गई, यार. लोग आमतौर पर सोचते हैं कि कोई सबूत नहीं होना चाहिए. वो फोन पर बातें करते हैं, ताकि कोई उनकी शिकायत न कर सके, लेकिन यहां तो टेक्स्ट में ही एक लाख रुपये और कॉम्प्रोमाइज की बात कही गई थी.’

मानवी ने बताया, ‘मुझे पहले लगा कि ‘कॉम्प्रोमाइज’ का मतलब है कि बजट में कॉम्प्रोमाइज करेंगे या नहीं. मुझे लगा शायद ये कोई फाइनेंशियल बात है. जैसे जीएसटी, पता है न? एक लाख रुपये प्लस जीएसटी, शायद कुछ कॉम्प्लिमेंट्री भी हो. साथ में कॉम्प्रोमाइज. मुझे पता नहीं था. बिना फिल्मी बैकग्राउंड वाले लोगों के साथ ऐसा ही होता है. इन सब चीज़ों को समझना आसान नहीं है.’

समझ नहीं आया था ‘कंप्रोमाइज’ का मतलब
इस दौरान एक्ट्रेस ने एक मैगजीन फोटोशूट से जुड़ी एक और घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्हें डेबोनेयर मैगजीन के कवर शूट के लिए कॉल आया था और वो शुरू में बहुत उत्साहित थीं. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कवर शूट के बारे में बताया तो मैंने सोचा, ‘क्या मैं डेबोनेयर के कवर पर आऊंगी? मैं उस मैगज़ीन के बारे में नहीं जानती थी, लेकिन मैं बहुत उत्साहित थी.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने इस प्रोजेक्ट के बारे में अपना पार्टनर को बताया तो उन्होंने मुझझे कहा कि इसके बारे में गूगल पर सर्च करो. बाद में उस पब्लिकेशन के बारे में जानने के बाद मैंने तुरंत अपना नाम वापस ले लिया.’

मानवी गगरू ने इन सीरीज में किया काम
बता दें कि एक्ट्रेस मानवी गगरू ने ‘टीवीएफ पिचर्स’, ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ जैसी सीरीज में काम किया है. इसके अलावा वो ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘पीके’, ‘तू है मेरा संडे’ और ‘उजड़ा चमन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.