पत्नी को बुरी तरह पीटा, सिर मुंडवाकर पिलाया पेशाब; छत्तीसगढ़ में हैवान पति गिरफ्तार

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। इतने से भी जब हैवान का मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या था पूरा मामला
मामला कोरिया जिले के पटना पुलिस थाने का है। यहां के पांडोपारा गंव में बीते 14 जून को पति ने पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी ने पत्नी का सिर मुंडवा दिया और अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर ऐक्शन लिया और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पति पर बीएनएस की धारा 85, जिसमें अपने रिश्तेदार के साथ क्रूरत करने, धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने, 296 अश्लील हरकत करने और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए कोरिया की प्रभारी एसपी सुरेशा चौबे ने बताया कि पांडोपारा गांव में 35 साल की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पति जितेंद्र घसिया ने नशे की हालत में पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसका सिर मुंडवा दिया। एसपी चौबे ने बताया कि पीड़िता ने शुरू में घटना की पूरी जानकारी नहीं दी थी। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद पूरी घटना साफ हुई। इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 123 भी जोड़ी गई।

15 साल पहले की थी लव मैरिज
इस घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी जितेंद्र से हुई थी। अब दोनों के चार बच्चे हैं और सब साथ में ही रहते हैं। महिला ने बताया कि पति घसिया को उसके चरित्र पर शक था, इसलिए एक साल पहले ही उसे छोड़ दिया था। अब महिला किसी दूसरे के साथ रह रही है।

इस मामले पर बात करते हुए महिला ने बताया कि आरोपी 14 जून को उसके घर आया और उस पर हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए, मेरे साथ मारपीट की और गालियां दीं। उसने पहले कैंची से मेरे बाल काटे और फिर ब्लेड से मेरा सिर मुंडवा दिया। उसने ज़बरदस्ती मेरे मुंह में पेशाब डाला और मुझ पर एक बच्चे का पेशाब भी डाला। उसने मुझे ज़िंदा जलाने की धमकी दी।