पंचकूला: हरियाणा में ग्रुप-डी के सरकारी पदों पर नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET Group D) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. आयोग ने 19 जून से ऑनलाइन आवेदन लेने भी शुरू कर दिए हैं. यहां पढ़ें ग्रुप डी पदों पर सरकारी नौकरी के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता और आयु: ग्रुप-डी के पदों के लिए शिक्षा और आयु संबंधी दो योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जोकि स्वीपर, चौकीदार, स्वीपर कम चौकीदार को छोड़कर अन्य अन्य पदों के लिए रहेंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ाई की हो. आवेदकों की आयु 18 वर्ष से कम और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (3 जुलाई 2026) तक 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट देना का प्रावधान भी किया गया है.
हरियाणा में खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा
पास होने के लिए कितने अंक आवश्यक? सामान्य श्रेणी: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. आरक्षित श्रेणी- आरक्षित वर्ग के लिए 10 प्रतिशत की छूट दी गई है, नतीजतन आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार इस परीक्षा को 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर लेंगे. वहीं, परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर बेस्ड आयोजित की जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के प्रश्न शामिल होंगे.
CET ग्रुप डी के आवेदन की तैयारी: हरियाणा ग्रुप डी के तहत आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें. इसमें 10वीं की मार्कशीट, वर्तमान पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अंडरटेकिंग आदि दस्तावेज शामिल हैं. सभी दस्तावेज तैयार करने के बाद आवेदन करने से पहले onetimeregn.haryana.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा, क्योंकि इसके बिना आवेदन नहीं किया जा सकेगा. इस दौरा बेसिक जानकारी मांगी जाएंगी, जिसमें सभी जानकारी को ध्यान से भरें. इस चरण पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट होने के बाद एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाना होगा.
ग्रुप-डी के लिए नोटिफिकेशन जारी
इन बातों का रखें ध्यान: विज्ञापन संख्या 05/2026 के सामने Apply Online के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद निजी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारियां भरने के लिए अलग-अलग बॉक्स दिखाई देंगे. यहां सभी जानकारियां भरते समय स्पेलिंग की गलती नहीं करें. 10वीं कक्षा के अंक, बोर्ड रोल नंबर, प्रतिशत स्कूल बोर्ड की जानकारी भी मांगी जाएंगी. श्रेणी, पता, जिला सबकुछ भरने के बाद दस्तावेज अपलोड वाले कॉलम में पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें. इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यहां जानें किस श्रेणी के लिए कितनी फीस: महिला और पुरुष के अलावा अलग-अलग वर्ग को लेकर फीस रखी गई है.
पुरुष उम्मीदवार: जनरल/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 500/- रुपये और हरियाणा के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 250/- रुपये
महिला उम्मीदवार: हरियाणा के जनरल/ईडब्ल्यूएस आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी सभी को 250/- रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे. इस परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से पता लगा सकते हैं.