टीवी इंडस्ट्री में फिर एक नॉन पेमेंट का विवाद छिड़ गया है. दरअसल, टीवी एक्टर शहजादा धामी 2023 से ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभा रहे थे, लेकिन अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अचानक शो से निकाल दिया गया. साथ ही उनकी पेमेंट रोक दी गई. इसपर शहजादा ने शो के प्रोड्यूसर राजन शाही के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई. हालांकि, 3 साल बाद भी उन्हें 30 लाख रुपए की बकाया पेमेंट नहीं मिली.
अब इस मामले में एक्टर का सपोर्ट करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने उनके सपोर्ट में प्रोड्यूसर्स को माफिया कहते हुए जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ निर्माताओं पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए.
शिल्पा शिंदे ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा वीडियो में कहती हैं, वहीं देखा आपने आर्टिस्ट एसोसिएशन ही आर्टिस्ट्स के साथ नहीं होती. ये जो टीवी इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्सो होते हैं, ये व्हाइट-कॉलर माफिया हैं और मैं हमेशा से ये कहती आई हूं. जो प्रोड्यूसर्स उनका साथ देने से मना करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और कहा जाता है कि अगर भविष्य में उनके साथ कुछ हुआ, तो कोई उनका साथ नहीं देगा. साथ देंगे तो छोड़िए, धमकाया जाता है कि काम नहीं होने देंगे… जो शो चल रहा है उसको होने नहीं देंगे. आपको हमारा साथ देना पड़ेगा.’
शिल्पा आगे कहती हैं, ‘लेकिन हम आर्टिस्ट ऐसा नहीं कर सकते. क्योंकि हमारा 90 दिनों पेमेंट प्रोड्यूसर के पास होता है वो रोक दिया जाता है आर्टिस्ट एसोसिएशन में आर्टिस्ट होते हैं, वो प्रोड्यूसर की चाटते हैं, क्योंकि उन्हें काम चाहिए होता है. इसलिए वो उनका साथ देते हैं तो आर्टिस्टों का साथ कौन देगा?’
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मेरा साथ किसी ने नहीं दिया. किसी की मजबूरी होगी, मैंने कुछ नहीं बोला. आज मैंने मौका दिया, किसी में हिम्मत है, जो आज मैंने बोला है छाती ठोककर कि हां मैंने ये गलत किया था. ये मेरे मन को खा रहा था. मुझे कोई जरूरत नहीं थी, कुछ बोलने का. मैंने सिर्फ ये पैसे के लिए नहीं किया. किसी को पता भी नहीं है कि उस समय मैं किन हालात से गुजरी थी.’
टीवी इंडस्ट्री पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, ‘जिन-जिन लोगों ने मेरे ऊपर लांछन लगाए हैं. उनमें खुद में दम नहीं हैं अपने इंसाफ के लिए बोल सके. आज आकर रोते. मैंने पहले भी राजन जी के खिलाफ शहजादा के लिए आवाज उठाई थी. कुछ एक्टर करते हैं प्रोड्यूसर को परेशान. प्रोड्यूसर से तो मुझे कोई मतलब नहीं है. वो घटिया होते हैं, मुझे करना भी नहीं है उनके साथ काम. जब मैंने आवाज उठाई तो मीडिया ने कहा कि हम ये नहीं चला सकेंगे क्योंकि ऊपर से प्रेशर आएगा.’ आखिर में एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे इस घटिया इंडस्ट्री में काम करना ही नहीं है रास्ते में सब्जी बेचूंगी, लेकिन ऐसे लोगों की नहीं चाटूंगी.’