आगरा। आगरा में एक जूता कारोबारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया और पत्नी, साले व सास पर गंभीर आरोप लगाए।
उसने लिखा-
भाई, मैं जो कदम उठा रहा हूं, उसकी जिम्मेदार अंजू, उसका भाई राजेश और उसकी मम्मी हैं। ये लोग लगातार मुझसे 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब मैं इतने पैसे कहां से लाऊं। मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी अंजू है।
युवक ने 6 महीने पहले ही दो बच्चों की मां से कोर्ट मैरिज की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौप दिया। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के बारहखंबा इलाके का है।
अब पढ़िए पूरा मामला बारहखंबा निवासी जूता कारोबारी गौरव (27) ने 6 महीने पहले उन्होंने दौरेठा के जयनगर निवासी अंजू से कोर्ट मैरिज की थी। अंजू पहले से शादीशुदा थी। उसका पति से तलाक हो चुका था। उसके 2 बच्चे भी हैं।
शादी के बाद अंजू ने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया था। करीब एक महीने पहले वह झगड़ा करके चली गई थी। इसके बाद भाई दौरेठा में ससुराल के पास ही किराए का कमरा लेकर अंजू के साथ रह रहे थे।
5 लाख की कर रहे थे डिमांड मृतक के छोटे भाई रोहित ने बताया कि मेरी भाभी अंजू के भाई की पत्नी ने भी फांसी लगाई थी। उस पर मामला दर्ज है। मामला निपटाने के लिए मेरे भाई से अंजू, उसका भाई राजेश और अंजू की मां 5 लाख रुपए मांग रहे थे।
15 दिन पहले इसी बात पर झगड़ा करके भाई को किराए के कमरे से भगा दिया था। तब से भाई घर पर ही रह रहे थे। शुक्रवार रात पूरा परिवार एक दावत में गया हुआ था। अकेले अवसाद में आकर रात 11 बजे भाई ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
इंस्टाग्राम स्टेटस पर की पोस्ट गौरव ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट किया है। लिखा कि भाई, जो कदम मैं उठा रहा हूं, उसके जिम्मेदार अंजू, अंजली, उसका भाई राजा और उसकी मां हैं। ये लोग मुझसे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं, मैं कहां से दूं। अंजू मेरे साथ रहती थी और वह हमेशा मुझसे पैसों के लिए कहती रहती थी। इसके भाई का केस चल रहा है।
इसकी भाभी यमुना के चक्कर में मर गई। इनके पास एक फोन है, जिसमें उसकी भाभी की वीडियो क्लिप भी है। इसके साथ ही मृतक ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी का वीडियो बनाते हुए पत्नी के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कह रहा है।
यह पोस्ट कर गौरव ने सुसाइड किया है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- युवक के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।