बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स के बारे में आपने सुना होगा कि कैसे इंटिमेट सीन्स में कट बोलने के बाद भी एक्टर्स नहीं रुके और एक दूसरे को किस करते रहे। ऐसा ही एक दावा एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक ने जैकलीन फर्नांडिस के बारे में किया। उन्होंने दो ऐसी घटनाएं बताईं जब कट बोलने के बाद भी जैकलीन सामने वाले एक्टर को किस करती रहीं।
कट बोलने के बाद भी सिद्धार्थ और जैकलीन करते रहे थे स्मूच
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट सिमी चंदोक से पूछा गया कि कई बार एक्टर्स को लेकर दावा किया जाता है कि वो इंटिमेट सीन्स में खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। क्या हिरोइनों के साथ भी ऐसा होता है? इस सवाल का जवाब देते हुए सिमी ने जैकलीन के बार में बात की। उन्होंने दावा किया कि फिल्म जेंटलमेन की शूटिंग के दौरान एक किसिंग सीन में डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को स्मूच करते रहे।
सिमी ने सुनाया फिल्म ए जेंटलमैन का किस्सा
सिमी ने कहा, “जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वो लोग जेंटलमैन के लिए शूट कर रहे थे, उनकी एक फ्लॉप फिल्म आई थी। तो जैकलीन और सिद्धार्थ उनका किसिंग सीन खत्म भी हो गया। लाइट्स भी बंद हो गईं, कैमरा भी ऑफ हो गया, एक्शन भी बंद हो गया, कट भी बोल दिया और फिर भी वो लोग स्मूच करते रहे।”
जब इंटिमेट सीन में बहके टाइगर श्रॉफ और जैकलीन
सिमी ने आगे टाइगर श्रॉफ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म फ्लाइंग जट्ट के वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा, जैकलीन ने फिल्म की थी टाइगर श्रॉफ के साथ, नाम था फ्लाइंग जट्ट। वहां पर भी किसिंग सीन था। टाइगर और जैकलीन दोनों बह गए। जैकलीन उनको किस करती गई, करती गई, करती गई…कट, कट, कट का कोई मतलब नहीं। जैकलीन जब एक हेलीकॉप्टर के लिए सुकेश को किस कर सकती है तो टाइगर और सिद्धार्थ तो बहुत हैंडसम हैं यार।”
दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर थीं फ्लॉप
बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन की फिल्म ए जेंटलमेन साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म को राज और डीके ने डायरेक्ट किया था। ए फ्लाइंग जट्ट की बात करें तो ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फ्लाइंग जट्ट भी एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। ए फ्लाइंग जट्ट भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।