वृंदावन; वृंदावन के कथावाचक बाबा अनिरुद्धाचार्य ने भरत तिवारी के एनकाउंटर पर कहा कि अब सरकार काम तो करती नहीं है. उस लड़के ने काम के लिए अफसरों से कहा. जब नहीं किया तो उसने बंदूक उठा ली. उसने किसी की हत्या करने के लिए बंदूक नहीं उठाई, ना किसी का मर्डर किया, लेकिन पुलिस ने उसे मार डाला. जब नहीं सुनोगे तो किसी को तो खड़ा होना पड़ेगा.
“जनता राजा को पापी कहेगी”
अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “आप जनता की हत्या कर रहे हैं, ये राजा के लिए पाप है. ऐसे में जनता राजा को पापी कहेगी. राजा तो बड़ा पापी है, जो निर्दोष जनता को मारे डाल रहा है. शरण में आए हुए लोगों को कभी नहीं मारना चाहिए. कोई बहुत बड़ा अपराधी होता या आतंकवादी होता तो आप मारते कोई मनाही नहीं थी.”
“आपका सिस्टम तो बहरा है”
उन्होंने कहा, “आतंकवादी और अपराधी को मार डालिए, जो 10-20 मर्डर किए हैं. जो गलत है, उसका एनकाउंटर कर दीजिए, जो सही है अपने गांव और समाज के लिए आवाज उठा रहा है, उसे ही मार डालोगे. आपका सिस्टम तो बहरा है. ये गलत है. कितनों को मारोगे फिर दूसरा खड़ा होगा.”
“पुलिस को संस्कार देना चाहिए”
उन्होंने कहा, “नेताओं को अपने जनता को प्यार करना चाहिए. वोट लेने के बाद नेता जनता को मरवाना शुरू कर देते हैं. पुलिस आपकी कैसी है. पुलिस को थोड़ा संस्कार भी देना चाहिए. रामचरितमानस का पाठ पढ़ाते कि शरण में आए हुए लोगों को मारना पापा है.”