हिमाचल में बदमाश बेखौफ: नगरोटा बगवां में पिस्तौल के दम पर शराब ठेके में लूट; गल्ले समेत ले गए 1.85 लाख रुपये

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पिस्तौल के दम पर लूट हुई है। नगरोटा बगवां के तहत पटियालकड़ में बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल से डराया और दूसरे साथी ने चाकू से वार कर दिया। सेल्समैन ने अपनी बाजू से उसे रोकने का प्रयास किया और इतने में आरोपितों ने उसके सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया।

गल्ला उठाकर भाग गए
अज्ञात आरोपितों ने शराब ठेके का गल्ला उठाया और भाग गए, जिसमें सेल के 1 लाख 85 हजार रुपये नकदी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, अभी तक पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। लेकिन इस तरह की घटना ने स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं।

ठारू निवासी सेल्समैन ने बताई आप बीती
बताया जा रहा है कि नगरोटा बगवां पुलिस के तहत अभिषेक चौधरी पुत्र विपिन कुमार निवासी गांव ठारू डाकघर व तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा ने शिकायत की है कि वह पटियालकड़ शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है।

बीयर पीने के बाद मेले में गए, वापस आए तो कर दी वारदात
बीती रात 10 बजे के करीब तीन व्यक्ति ठेके पर आए और दो बीयर की बोतल ली। साथ वाली दुकान में इन्हें पीने के बाद फिर पटियालकड़ मेले में घूमने चले गए रात 11 बजे फिर दोबारा से आए। उस वक्त इनके साथ दो व्यक्ति और भी थे। एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर डराया और एक ने चाकू से वार कर दिया व अन्य ने उसके सिर पर बोतल दे मारी।

सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा
बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया तथा ठेके का गल्ला उठाकर भाग गए। गल्ले में दिन की सेल लगभग एक लाख 85 हजार रुपये थे। यह वारदात करने वाले लोग अन्य राज्य के लग रहे थे, जिस पर जिस पर भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज थाना हुआ है