‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कहा है कि आने वाली आर्थिक मंदी या महामंदी (Depression) में ‘भरोसे’ (Trust) पर टिके सभी एसेट्स जैसे अमेरिकी बॉन्ड, स्टॉक्स, म्यूचुअल फंड और कागजी मुद्रा (डॉलर, यूरो) पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे. उन्होंने लोगों को सिर्फ सोना, चांदी और तेल जैसे बिना भरोसे वाले एसेट्स में निवेश करने की सलाह दी है.
रॉबर्ट कियोसाकी की डराने वाली चेतावनी, कहा- ‘आज के अमीर कल हो जाएंगे गरीब.. और मुझे लगता है वो कल आ गया’!
दुनिया की सबसे मशहूर पर्सनल फाइनेंस किताबों में से एक ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर किए गए अपने एक ताजा पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि जिस आर्थिक संकट और महामंदी (Depression) की आशंका जताई जा रही थी, वह समय अब आ चुका है. कियोसाकी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि जो लोग आज अमीर हैं, वे आने वाले कल में सबसे गरीब होने जा रहे हैं.
‘The Entropy Trap’ किताब का दिया हवाला
रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में ‘The Entropy Trap’ नामक किताब का जिक्र करते हुए एक खास चेतावनी शेयर की है. उन्होंने लिखा है,”कोई भी ऐसी संपत्ति (Asset) जिसे टिके रहने के लिए ‘भरोसे’ (Trust) की जरूरत होती है, वह आने वाले क्रैश और संभावित महामंदी में पूरी तरह नष्ट हो जाएगी.”
कियोसाकी के मुताबिक, इस दायरे में वे सभी पारंपरिक निवेश माध्यम आते हैं, जिन्हें आज सबसे सुरक्षित माना जाता है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस वित्तीय संकट की चपेट में ये सभी चीजें आने वाली हैं:
अमेरिकी सरकारी बॉन्ड (US Bonds) और सरकारी सिक्योरिटीज.
शेयर बाजार के कुछ स्टॉक्स (Stocks), ईटीएफ (ETFs) और म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds).
रिटायरमेंट फंड्स जैसे 401ks, IRAs और सुपरएनुएशन (Superannuations).
सभी कागजी मुद्राएं (Fiat Money) जिन्हें रॉबर्ट कियोसाकी ‘फर्जी पैसा’ कहते हैं, जैसे- अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन और पेसो.