देहरादून: उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है. जिसके हिसाब से एसआईआर के बाद उत्तराखंड में 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं. देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के नाम कटे हैं. हरिद्वार जिल में 130203 मतदाताओं के नाम कटे हैं.
उत्तराखंड में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के तहत प्रदेश में 71,33,785 मतदाता हैं.जिसमें 37,23,614 पुरुष, 34,09,954 महिला और 217 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 19 लाख मतदाताओं के फॉर्म में विसंगतियां पाई गई हैं. जिन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. उत्तराखंड में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले प्रदेश में 11733 मतदान केंद्र थे. जिनकी संख्या अब बढ़कर 12543 हो गई है. वहीं, जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तराखंड में एसआईआर के बाद 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं. जिलेवार इसकी लिस्ट जारी की गई है.
उत्तराखंड में 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे
देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के नाम कटे
उधमसिंह नगर में 177673 मतदाताओं के नाम कटे
अल्मोड़ा में 55485 मतदाताओं के नाम कटे
पौड़ी गढ़वाल में 51359 मतदाताओं के नाम कटे
हरिद्वार में 130203 मतदाताओं के नाम कटे
नैनीताल में 71810 मतदाताओं के नाम कटे
टिहरी गढ़वाल में 43625 मतदाताओं के नाम कटे
चंपावत में 17718 मतदाताओं के नाम कटे
चमोली में 23436 मतदाताओं के नाम कटे
उत्तरकाशी में 18405 मतदाताओं के नाम कटे
पिथौरागढ़ में 27436 मतदाताओं के नाम कटे
बागेश्वर में 13010 मतदाताओं के नाम कटे
रुद्रप्रयाग में 10809 मतदाताओं के नाम कटे
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर जानकारी दी. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया एसआईआर की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गईल है. जिसके बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किये हये हैं. उन्होंने बताया 19 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म में त्रुटियां पाई गई हैं. इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा.
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी को नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा फॉर्म 6 की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वो ये भरकर आवेदन कर सकते हैं. नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और नाम में सुधार के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है.