Delhi में पत्नी की हत्या के बाद फरार कांस्टेबल मनीष भाटी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पत्नी की हत्या कर फरार हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.  रविवार की रात दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल मनीष भाटी और उसकी पत्नी प्रियंका दोनों घर से निकले थे. रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था. दोनों घर से बाहर निकले और आपस में कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद मनीष भाटी ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के नजदीक प्रियंका को दो गोली मारी घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया.

प्रियंका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मनीष भाटी और उसका परिवार शादी के बाद से ही प्रियंका और उन पर दहेज का दबाव बना रहे थे. प्रियंका के पिता अजीत सिंह ने कहा था कि मनीष भाटी शादी के बाद से ही उन्की बेटी को प्रताड़ित करता है और एक लग्जरी गाड़ी की डिमांड कर रहा था. जबकि शादी के दौरान ही उन्होंने अच्छी खासी शादी की थी और 15 लाख कैश भी दिए थे. उसके बावजूद मनीष भाटी और उसके परिवार का लालच काम नहीं हो रहा था. इसके बाद यह घटना घटी.

वारदात के बाद से ही मनीष भाटी फरार चल रहा था और पुलिस मनीष भाटी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमारी की. इस बीच मंगलवार देर शाम 6:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली के मयूर विहार से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर रेड लाइट के पास में जो पार्किंग का एरिया है, वहां पर किसी लड़के ने सुसाइड कर लिया है.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है और उसकी पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनीष भाटी ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली चलाई, जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.