नई दिल्ली: Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रविवार सुबह-सुबह यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे. जिसके बाद अनशन कर रहे सोनम वांगचुक और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को वहां से हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई.
इस दौरान अफरातफरी की स्थिति भी बनी. 20 दिन से अनशन कर रेह सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है. बताते चले कि सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था. PTI की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को इलाज के लिए सफदरजंग हॉस्पिटल ले गई है.
जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बारे में दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट लिखा- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची. हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें.
जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारी भी हटाए गए
पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है. वहां से बैनर-पोस्टर भी हटा दिए गए हैं. कॉकरोज जनता पार्टी का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह रोक लिया है, जहां वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है.