इन लड़कों जैसी बेवकूफी आप कभी मत करना, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया Video

आज के दौर में सोशल मीडिया से लगभग हर कोई जुड़ा हुआ है। हर वर्ग के लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे और इसी कारण एक बड़ी आबादी तक कोई मैसेज पहुंचाने के लिए लोग सोशल मीडिया का ही यूज करते हैं। इसमें अलग-अलग राज्यों की पुलिस भी शामिल हो गई है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा ही होगा कि कई राज्यों की पुलिस भी सोशल मीडिया पर है और लोगों को संदेश देने के लिए उसका इस्तेमाल करती है। अभी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए एक वीडियो नजर आया जिसे उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक नदी में पानी उफान पर है। वहीं नदी के बीच में एक बड़े से पत्थर पर तीन लड़के खड़े हैं। पानी का जो बहाव है, उसे देख कोई भी डर जाए और नदी से दूरी बना ले मगर ये बच्चे उसी तेज पानी के बहाव में कूद जाते हैं और पानी में तैरने लगते हैं। मगर इस तरह की हरकत करना किसी बेवकूफी से कम नहीं है और लोगों को यही समझाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट किया है। आप भी एक बार इस वीडियो को देखिए।

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे उत्तराखंड पुलिस ने अपने अकाउंट @uttarakhandcops से पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लोगों को भी संदेश दिया है। कैप्शन में पुलिस ने लिखा है, ‘उफनती नदियों से दूरी ही सुरक्षा है। नदी का तेज बहाव पलभर में जानलेवा हो सकता है। जोखिम न लें, सर्तक रहें। किसी को खतरनाक गतिविधि करते दखें तो तुरंत 112 पर सूचना दें।’ पुलिस ने इस वीडियो का क्रेडिट सोशल मीडिया को दिया है। वहीं वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतने हादसे होते हैं हर दिन, तब भी मूर्खों को समझ नहीं आता।