बिहार विधानसभा का मानसून सत्र अब अपने अंतिम चरण में है. इस बीच गुरूवार को भी नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के सदन से नदारद रहने पर सत्ता पक्ष ने सवाल इथाये तो तो राजद खेमे में हड़बड़ी मच गयी. राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव इन दिनों पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा में हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य सही नहीं है. हालांकि बिहार की सियासी फिजा में चर्चा है कि तेजस्वी यादव एक महीने से विदेशी दौरे पर हैं. लेकिन असल में कहां इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा. उनकी विधानसभा में अनुपस्थिति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने उठाया सवाल
पूर्व डिप्टी सीएम कृषि मंत्री विजय सिन्हा (बीजेपी) ने सवाल पूछा की नेता प्रतिपक्ष कहां हैं लंबे समय हैं? मॉनसून सत्र में क्यों नहीं अबतक आए? जबकि कल सत्र का आखिरी दिन है. सदन जानना चाहता है कि किस कारण से नेता प्रतिपक्ष कहां हैं? क्या अस्वस्थ हैं? क्या परिवारिक कारण से बाहर हैं? बताइये, यह गंभीर विषय है. सतापक्ष सुशासन तब ही स्थापित कर सकता है जब विपक्ष सजग रहेगा, यहां तो नेता प्रतिपक्ष गायब हैं.
दिल्ली में होने का दावा राजद विधायक ने किया
सवालों के जवाब में राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा, ” तेजस्वी दिल्ली में हैं औ लालू जी अस्वस्थ हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं.” उन्होंने पूर्व सीएम नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि निशांत मेरे छोटे भाई जैसे हैं. पहले दिन जब उन्हें ठंड लग रही थी तो मैंने एसी बंद करवाया था. यह हमारा संस्कार है. लेकिन जब तेजस्वी सरकार को घेरते हैं तो सत्ता पक्ष को मिर्ची लगती है.
इस पर विजय सिन्हा ने जवाब दिया कि निशांत MLC हैं और विधान परिषद में मौजूद हैं. उन्होंने फिर तेजस्वी के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा. फिलहाल तेजस्वी यादव यादव की अनुपस्थिति से सत्ता पक्ष के साथ ही सियासत में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वो हैं कहाँ ? सूत्रों के मुताबिक वो विदेशी दौरे पर हैं जबकि राजद उन्हें लालू प्रसाद यादव की बीमारी की वजह से दिल्ली में होना बता रहा है.