Tata Nexon की छुट्टी करने आ रही मारुती की धांसू कार! नए लुक और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ हो रही है एंट्री

Maruti Brezza एक बार फिर नए अवतार में धूम मचाने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 24 जुलाई को Maruti Brezza Facelift को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है. अगर आप भी इस नई कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी ने सिर्फ 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस बार मारुति अपनी इस लोकप्रिय कार को न सिर्फ नया लुक देने जा रही है, बल्कि इसमें एक बिल्कुल नया टर्बो-पेट्रोल इंजन और कई हाई-टेक फीचर्स भी जोड़ने वाली है. आइए जानते हैं नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट से जुड़ी हर एक खास जानकारी.

संभावित वेरिएंट्स और अनुमानित कीमतें
खबरों की मानें तो 2026 Maruti Brezza Facelift को चार प्रमुख वेरिएंट्स – LXI, VXI, ZXI और ZXI Plus में पेश किया जाएगा. जहां इसके बेस मॉडल LXI की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, वहीं टॉप वेरिएंट ZXI Plus की कीमत 11.80 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है. नया 1-लीटर टर्बो इंजन मिलने की वजह से इस कार पर कम GST लग सकता है, जिससे इसकी कीमतें काफी प्रतिस्पर्धी (कम) रखी जा सकती हैं.

नया टर्बो-पेट्रोल इंजन और पावर
नई ब्रेज़ा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन ऑप्शन में देखने को मिलेगा. इसमें पहले से चला आ रहा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन तो मिलेगा ही, साथ ही अब मारुति फ्रोंक्स की तरह 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जाएगा. यह टर्बो इंजन 100 PS की पावर और 148 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है. माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक होने की वजह से इसका माइलेज भी काफी शानदार रहेगा.

केबिन में मिलेंगे ये हाइटेक फीचर्स
कार के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो मारुति ने इसमें आराम और मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा है. नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में अब वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एक बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी बरकरार रहेंगे.

सेफ्टी के मामले में होगी और भी मजबूत
सुरक्षा के लिहाज से मारुति अपनी कारों को लगातार अपडेट कर रही है. नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में अब फ्रंट पार्किंग सेंसर्स भी जोड़े जा सकते हैं. इसके अलावा standard फीचर्स के रूप में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे जो आपके सफर को बेहद सुरक्षित बनाएंगे.

सेगमेंट में इन कारों से होगी सीधी टक्कर
लॉन्च होने के बाद नई Maruti Brezza Facelift का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Tata Nexon, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Kia Syros और Nissan Magnite जैसी तगड़ी कारों से होगा. नए टर्बो इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ मारुति एक बार फिर से इस सेगमेंट में अपनी नंबर 1 की बादशाहत को मजबूत करने की तैयारी में है.