8th Pay Commission Update: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने कर्मचारी संगठनों और यूनियनों के साथ होने वाली आगामी परामर्श बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग नई दिल्ली में 7 अगस्त और 10 अगस्त को विभिन्न कर्मचारी संगठनों और अन्य शेयर होल्डर के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगा.
इन बैठकों में शामिल होने के लिए कर्मचारी संगठनों को 31 जुलाई तक अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना होगा. आयोग ने साफ किया है कि केवल वही संगठन बैठक में भाग ले सकेंगे. इन्होंने पहले ही अपना मेमोरेंडम आयोग के पास जमा कर दिया है. बैठक के दौरान संगठन अपनी मांगें, सुझाव और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे सीधे आयोग के सामने रख सकेंगे.
31 जुलाई तक करना होगा आवेदन
8वें वेतन आयोग के अनुसार, जो भी एलिजिबल कर्मचारी संगठन या यूनियन इन बैठकों में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें तय समय सीमा यानी 31 जुलाई तक अपॉइंटमेंट का अनुरोध भेजना जरूरी है. इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार किया जाएगा या नहीं. ये आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा.
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव जुटा रहा है. आगामी बैठकों में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है-
इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी अंतिम सिफारिशें तैयार करेगा, जिन्हें केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा.
देशभर में होंगी और बैठकें
आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली में होने वाली ये बैठकें अंतिम नहीं हैं. आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों की राय को शामिल किया जा सके.
करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ने की उम्मीद है. अनुमान के मुताबिक, करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इससे प्रभावित हो सकते हैं. यही कारण है कि कर्मचारी संगठन अपनी मांगों और सुझावों को आयोग के सामने प्रभावी तरीके से रखने की तैयारी कर रहे हैं.