राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार को हादसे का दिन रहा है. अलग-अलग सड़क हादसों में दो चचेरे भाई व एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में करीब 25 जने घायल हुए हैं. 10 घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. सभी डेड बॉडी को पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है. जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
NH 123 पर हुए हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत
पहला सड़क हादसा सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 स्थित पार्वती पुल पर हुआ है. जहां बाइक, कार और केन्ट्रा गाड़ी आपस में टकरा गए. इस दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाई रवि कुशवाहा और सोनू कुशवाहा निवासी परौआ की मौके पर मौत हो गई. वही बाइक सवार तीसरा युवक सत्यवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. हादसे की वजह पुल पर खड़ी एक कार बताई जा रही है.
श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पलटी
ओवरटेक करने की वजह से यह घटना घटित हुई है. दूसरा हादसा बाड़ी सदर थाना इलाके में एनएच 11 बी स्थित नयापुरा गांव के पास हुआ है. कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी का अगला पहिया निकलने की वजह से बेकाबू होकर पलट गई. पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे. घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई. दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला रिमला पत्नी दलेल निवासी ककुआ जिला आगरा की मौत हो गई है.
वहीं हादसे में 20 घायल हुए हैं. घायलों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं. 10 घायलों की नाजुक हालत होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. तीसरा हादसा कौलारी थाना इलाके के कोलुआ का पुरा गांव के पास हुआ है. तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई.