खौफनाकः इस अभिनेता ने नेता बनने के चक्कर में 39 लोगों को बेमौत मार डालाः सीन दहला देगा

Horrifying: This actor killed 39 people in his quest to become a leader: The scene will shock you.
Horrifying: This actor killed 39 people in his quest to become a leader: The scene will shock you.

तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे और 16 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। सीए एमके स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही घायलों को एक लाख रुपये देने की बात कही गई। स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए सचिवालय में राज्य के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में एक जांच आयोग के गठन की भी घोषणा की।

अधिकारियों के अनुसार, भगदड़ शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय मची जब विजय अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। भारी संख्या में समर्थक दोपहर में ही इकट्ठा हो गए थे और टीवीके नेता व फिल्म कलाकार की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। विजय की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने जब लोगों को बेहोश होते और गिरते देखकर शोर मचाया तब उन्होंने अपनी रैली रोक दी।

करूर हॉस्पिटल में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश अपनी वेदना को काबू में नहीं रख पाए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि इन लोगों को बार बार कहा था कि कंडिशन्स को फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं किया गया, अब आगे ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

थोड़ी देर में करूर पहुंचेंगे उदयनिधि स्टालिन
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन तिरुचिरापल्ली पहुंच चुके हैं, वह यहां से करूर जाएंगे। सीएम ने कल देर रात अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, उन्हें सरकार की ओर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। सीएम ने उन परिजनों से भी मुलाकात की जिनके रिश्तेदारों की इस भगदड़ में मौत हो गई।

तमिलिसाई सुंदरराजन बोलीं- समझदारी से काम लें
भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस हादसे को लेकर कहा, “मैं करूर जाकर पीड़ितों का समर्थन कर रही हूं। जो भी मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे। मैं अनुरोध करना चाहती हूं कि इसे सनसनीखेज बनाने के बजाय, हम सब समझदारी से काम लें। चाहे उन्हें खून की जरूरत हो या किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता की, या परिवार को सहायता की जरूरत हो, हमने अपने जिला अध्यक्ष और आस-पास के जिलों के अध्यक्षों से भी अनुरोध किया है कि वे उनकी हर संभव मदद करें। मैं सुबह-सुबह करूर पहुंच गई हूं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन करके स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार जो भी मदद दे सकती है, वह देने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री ने बहुत ही पीड़ादायक ढंग से देश के नाम अपना संदेश दिया है।”

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए। सीएम एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 मौतें हो चुकी हैं।

रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, “करूर में हुई दुखद भगदड़ के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।” करूर में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय ने इस रैली का आयोजन किया था। इस त्रासदी में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

अब तक 39 लोगों की मौत
सीएम ने कहा, “अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में 51 लोगों का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है। भारी मन से, मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मैंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है।”

देर रात करूर पहुंचे सीएम स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शनिवार देर रात करूर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्ति की और उनके परिजनों से भी मिले। एमके स्टालिन ने कहा, “मैं यहां गहरे दुःख के साथ खड़ा हूं। करूर में हुई इस भयावह दुर्घटना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। कल शाम लगभग 7:45 बजे, जब मैं चेन्नई में अधिकारियों से बात कर रहा था, मुझे खबर मिली कि करूर में ऐसी ही एक घटना हुई है। सूचना मिलते ही मैंने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को फोन किया, उनसे पूछताछ करने को कहा और उन्हें अस्पताल जाने का निर्देश दिया। जब मुझे मृतकों की संख्या के बारे में पता चला, तो मैंने आस-पास के मंत्रियों को करूर जाने का निर्देश दिया। जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आएगी। मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता। जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आने पर कड़ी कार्रवाई जरूर की जाएगी।”

गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से भगदड़ पर रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी करूर में भगदड़ के बाद की स्थिति की जानकारी लेने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और स्टालिन से बात कर हर संभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।