मौका हाथ से न जाने दें, MP पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, जल्द ऐसे करें अप्लाई

MP Police Bharti 2025: मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 29 सितंबर 2025 अंतिम दिन है. जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

MP पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज
दरअसल मध्य प्रदेश में 2025 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर को समाप्त हो रही है. इसके तहत कुल 7,500 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सामान्य वर्ग के लिए 10वीं या 12वीं कक्षा है. यदि आवेदन करते समय कोई त्रुटि हुई है, तो उम्मीदवार 4 अक्टूबर, 2025 तक सुधार कर सकते हैं.

कब होगी लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सुबह की पाली के लिए सुबह 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

ऐसे करें आवेदन
एमपी पुलिस कांस्टेबल (MP Police Bharti 2025) पदों के आवेदन करने के लिए सबसे पहले esb.mp.gov.in लिंक पर जाएं. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म-पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य ज़रूरी जानकारी भरें. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें. अब कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें.