Parents and Married Child Relation: अक्सर लोग ये मानते हैं कि शादी के बाद औलाद मां-बाप से इसलिए दूर हो जाती है क्योंकि उनके पास पैसे की कमी होती है या फिर आर्थिक स्थिति कमजोर होती है. लेकिन हकीकत ये है कि दूरी सिर्फ गरीबी से नहीं, बल्कि बर्ताव से भी बढ़ती है. अगर माता-पिता अपने शादीशुदा बेटे-बेटी के साथ सम्मान और समझदारी से पेश न आएं, तो रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है. वक्त के साथ यह कड़वाहट इतनी गहरी हो सकती है कि औलाद दूरी बनाने लगती है. आइए जानते हैं किन बिहेवियर से माता-पिता को बचना चाहिए और क्यों लव और रिस्पेक्ट रिश्तों की मजबूती की कुंजी है.
1. लगातार टोकाटाकी
शादी के बाद हर इंसान अपने नए रिश्तों को संभालना चाहता है. अगर मां-बाप हर छोटी-बड़ी बात में टोकाटाकी करें, तो इससे तनाव बढ़ता है. बच्चे खुद को बंधा हुआ महसूस करते हैं और धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं.
2. बहू या दामाद से गलत बर्ताव
बहू या दामाद परिवार का हिस्सा होते हैं. अगर माता-पिता उनके साथ गलत बर्ताव करें, ताने दें या उनकी इज्जत न करें, तो इसका असर सीधे उनके मन पर पड़ता है. कई बार औलाद अपने जीवनसाथी के सम्मान की खातिर मां-बाप से दूरी बना लेती है.
3. तुलना और ताने
अक्सर माता-पिता बेटे-बेटी की तुलना दूसरों से करने लगते हैं – “देखो, फलां का बेटा ये कर रहा है, तुम नहीं कर पाए.” ऐसे ताने रिश्तों में दरार डालते हैं. शादीशुदा औलाद को लगता है कि उनकी मेहनत और वजूद की कोई अहमियत नहीं है.
4. एक्सपेक्टेशंस का बोझ
कई बार माता-पिता अपने बच्चों से लगातार फाइनेंशियल या सोशल एक्सपेक्टेशंस रखते हैं. जब औलाद उन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाती, तो रिश्ते में तनाव बढ़ जाता है. इसके कारण भी बच्चे दूरी बना लेते हैं.
5. इमोशल सपोर्ट की कमी
औलाद को सिर्फ पैसों की जरूरत नहीं होती, बल्कि प्यार और भावनात्मक सहारे की भी जरूरत होती है. अगर मां-बाप हर समय सिर्फ शिकायतें करते रहें और बच्चों की भावनाओं को न समझें, तो रिश्ते कमजोर हो जाते हैं.
सही बर्ताव कैसा होना चाहिए?
1. बच्चों के जीवनसाथी को सम्मान दें और परिवार का हिस्सा मानें.
2. उनके निजी फैसलों में बेवजह दखल न दें.
3. बातचीत हमेशा प्यार और समझदारी से करें.
4. उनकी कामयाबी और कोशिशों की सराहना करें.
5. जरूरत पड़ने पर ही सलाह दें, जबरदस्ती न करें.