Uttarakhand News: अब मिनटों में होगा घंटों का सफर….उत्तराखंड के इन शहरों के लिए शुरू हुई हेली सेवा, जानें किराया

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है. सीएम धामी ने दो नई हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया है. यह सेवाएं हल्द्वानी-अल्मोड़ा और पिथौरागढ़-मुनस्यारी मार्गों पर शुरू की गई हैं. इनका संचालन केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत किया जाएगा. इस योजना से अब घंटों का सफर कुछ ही मिनटों का हो जाएगा.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन हवाई सेवाओं की शुरुआत से दुर्गम और दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा. इससे यात्रियों का समय बचेगा और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर
पहले जहाँ इन मार्गों को सड़क से तय करने में चार से पाँच घंटे लगते थे, वहीं अब हेलिकॉप्टर सेवा से यह सफर चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा. यह सेवा स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

विकास और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
विशेषज्ञों का कहना है कि इन हवाई सेवाओं से न केवल लोगों की दैनिक यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन उद्योग और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा जताया कि यह पहल उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों और आपदा प्रबंधन में भी कारगर साबित होगी.