पटनाः सोशल मीडिया से सड़क तक बांकीपुर का उपचुनाव चर्चा में है. यहां जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने मंगलवार को नामाकंन दाखिल किया. हलफनामे में उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा और प्रॉपर्टी का भी जिक्र किया. उनके नाम पर करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन पत्नी डॉ. जाह्नवी दास तो पीके से भी आगे हैं. उनके नाम पर 101 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जानिए वह क्या करती हैं.
क्या करती हैं प्रशांत किशोर की पत्नी
हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने अपने नाम 96.06 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की. उनकी पत्नी की संपत्ति इससे भी अधिक है. दोनों की कुल संपत्ति करीब 198 करोड़ रुपये है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पत्नी के नाम पर 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है. इसमें बैंक जमा, निवेश और अन्य वित्तीय संपत्तियां शामिल हैं. डॉ. जाह्नवी दास पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने हेल्थकेयर सेक्टर में काम किया है. प्रशांत किशोर जब यूएन के एक हेल्थ प्रोग्राम से जुड़े तो वहां उनकी मुलाकात जाह्नवी से पहली बार हुई. दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और फिर प्यार हुआ. आखिरकार दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया. फिलहाल जाह्नवी दास ने डॉक्टरी की प्रैक्टिस छोड़ दी है. वो पीके का घर संभाल रही हैं.
पीके की सबसे बड़ी कमाई कहां से?
प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी संपत्ति उनकी कंपनी Vedhas Ventures Private Limited में 100 फीसदी हिस्सेदारी है. इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 95.26 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा उनके पास 7.36 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक एफडी और अन्य निवेश भी हैं.
कई शहरों में संपत्ति
हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के नाम पर बिहार, दिल्ली और गाजियाबाद में अचल संपत्तियां भी हैं. इनमें फ्लैट, प्लॉट और अन्य रियल एस्टेट निवेश शामिल हैं.
8 क्रिमिनल केस
चुनावी हलफनामे में प्रशांत किशोर ने अपने खिलाफ आठ लंबित आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया है. इनमें अधिकांश मामले 2024 और 2025 के दौरान दर्ज हुए. हालांकि, किसी भी मामले में अब तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.