बंपर वोट से गुजरात जीतेगी BJP, जानिए, सर्वे में क‍िस पार्टी को क‍ितनी सीटें

BJP will win Gujarat with bumper votes, know which party will get how many seats in the survey
BJP will win Gujarat with bumper votes, know which party will get how many seats in the survey
इस खबर को शेयर करें

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) का ऐलान हो गया है। गुजरात में दो चरणों एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबक‍ि र‍िजल्‍ट हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को आएंगे। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी का गुजरात को लेकर ओप‍िन‍ियन पोल सामने आया है। इसमें गुजरात में एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती द‍िख रही है। ओप‍िन‍ियन पोल में बीजेपी को 125-130 सीटें म‍िलती द‍िख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 29 से 33 सीट म‍िलती द‍िख रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 20 से 24 सीटें म‍िल सकती हैं। वहीं अन्‍य के खाते में एक से तीन सीटें म‍िलने की संभावना जताई गई है।

गुजरात में BJP लगातार क्यों जीत रही?
ओप‍िन‍ियन पोल क अनुसार, गुजरात में BJP लगातार क्यों जीत रही? इसके बारे में बताया गया है। पोल के अनुसार, बीजेपी विकास के मॉडल पर 45% वोट हास‍िल कर रही है। वहीं मजबूत संगठन के बलबूते बीजेपी 19% वोट पा रही है। जबक‍ि गुजरात में कमजोर विपक्ष के कारण 27% वोट बीजेपी को म‍िल रहे हैं।

क‍िस पार्टी को कितनी सीटें
बीजेपी- 125-130
कांग्रेस- 25-33
आप- 20-24
अन्‍य- 2-4

किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत?
बीजेपी – 45%
कांग्रेस- 21%
आप- 29%
अन्‍य- 5%
गुजरात में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबक‍ि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह घोषणा की। गुजरात की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। बीजेपी ने गुजरात में पिछले छह विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीट जीती थीं जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।

प‍िछले चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के वोटों का प्रत‍िशत
प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो उस चुनाव में बीजेपी को 49.05 प्रतिशत मत मिले थे जबकि कांग्रेस को 42.97 प्रतिशत मत मिले थे। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस वजह से विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 111 हो गई थी जबकि कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 62 पर पहुंच गई।

गुजरात में दम द‍िखा रही आम आदमी पार्टी
इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भी अपना दमखम दिखाने जा रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक दर्जनों बार वहां का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पिछले कुछ समय से गुजरात और हिमाचल प्रदेश का दौरा करते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने गुजरात में सैकड़ों करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।