New Renault Duster 2026 Launch: रेनो ने भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर की तीसरी पीढ़ी को ₹10.29 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। साल 2022 में बंद होने के बाद डस्टर ब्रांड की यह वापसी नए आरजीएमपी (RGMP) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस नए मॉडल को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है और इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ-साथ भविष्य में आने वाले स्ट्रोंग-हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलेगा।
ग्राहक अभी ₹21,000 की राशि के साथ इसकी प्री-बुकिंग ‘आर-पास’ (R-pass) के जरिए कर सकते हैं, जिसकी सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध है। कंपनी इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू करने वाली है, जबकि हाइब्रिड मॉडल के लिए ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह कदम भारतीय बाजार में रेनो की स्थिति को दोबारा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है
ग्राहक अभी ₹21,000 की राशि के साथ इसकी प्री-बुकिंग ‘आर-पास’ (R-pass) के जरिए कर सकते हैं, जिसकी सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध है. कंपनी इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू करने वाली है, जबकि हाइब्रिड मॉडल के लिए ग्राहकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा. यह कदम भारतीय बाजार में रेनो की स्थिति को दोबारा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है