₹11000 गिरकर चांदी फिर हुई क्रैश, सोने ने भी आज लगाया गोता, गोल्ड-सिल्वर में हर दिन की उठा-पटक के पीछे कौन ?

Gold-Silver Rate: अगर आप सोने की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आज का मौका आपके पास है. दिन बदलने के साथ सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हो रहा है. कभी सोना सस्ता तो कभी महंगा हो जाता है. आज सोने की कीमत में गिरावट आई है. घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आज गिर गए, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो गया. 26 फरवरी, गुरुवार को सोने की कीमत में 1800 रुपये की गिरावट आई. MCX पर यह 1,59,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है ?
आज सोना 1,800 रुपये गिरकर 1,59,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की कीमत में सुबह 6230 रुपये की बड़ी गिरावट आई है. आज 1 किलो चांदी सुबह-सुबह फिसलकर 2,63,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. दोपहर होते-होते ये गिरावट बढ़ती चली गई और 11,000 रुपये तक फिसल गई. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 11,261 रुपये (4.20%) गिरकर 2,57,055 रुपये पर आ गई. Vande Bharat: 160KM/H नहीं सिर्फ 30KM/H की रफ्तार से दौड़ेगी ये वंदे भारत एक्सप्रेस, कछुए वाली चाल की वजह क्या है ?

दिल्ली में आज चांदी की कीमत
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,63,280 रुपये किलो है. मुंबई में 2,63,630 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 5,500 रुपये गिरकर 2,62,892 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेटलिस्ट देखें तो 26 फरवरी को 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह की है. DA Hike: होली से पहले सरकार का तोहफा, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा, केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बरकरार

आज क्यों गिरे सोने-चांदी के रेट ?
जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने-चांदी की कीमत में उठा पटक जारी है. सोने-चांदी की कीमत में आई ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा रहा है. मुनाफावसूली के चलते आज गोल्ड-सिल्वर के भाव गिरे हैं. डॉलर इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है.अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 97.8 के नीचे आ गया है. कमजोर डॉलर की वजह से पीली धातुओं की कीमत में गिरावट आई है. आम तौर पर डॉलर गिरने ने सोने के भाव में तेजी आती है, लेकिन बाजार से मिल रहे हैं मिक्स सेंटीमेंट के चलते कमोडिटी मार्केट में सीमित गिरावट दिखाई दे रही है. अमेरिका में ट्रेड पॉलिसी को लेकर अब पर स्थिति स्पष्ट नहीं है. भू राजनीतिक तनाव के कारण असमंजस की स्थिति बढ़ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते सेफ हैवन की डिमांड बढ़ रही है. ये सारे फैक्टर्स हैं, जो सोने-चांदी में उठा-पटक बनाए हुए हैं.