पुरुषों में लिंग का टेढ़ा होना हो सकता है इस बीमारी के संकेत

Crooked penis in men can be a sign of this disease
इस खबर को शेयर करें

बहुत से पुरुषों का पेनिस टेढ़ा होता है, जो कि एक बड़ी समस्या होती है। ऐसे पुरुषों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि भारत में 1 मिलियन से ज्यादा मामले टेढ़े पेनिस के सामने आते हैं। यह आंकड़ा सचमुच डराने वाला है। हालांकि इस बीमारी का इलाज भी मौजूद है। जिसे डॉक्टर की सलाह से ठीक किया जा सकता है। सबसे पहले आपको बता दें कि इस बीमारी को पेरोनी रोग (Peyronie’s disease) कहा जाता है। वहीं, जिन लोगों के पेनिस टेढ़े होते हैं उन्हें संभोग करते हुए भी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। जब-जब बढ़ेगी उम्र, तब आएंगे आपके लिंग में ये परिवर्तन

परोनी रोग वाले व्यक्ति अक्सर मानसिक तनाव का शिकार बन जाते हैं। इसका कारण यह होता है कि वह अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते जिसके कारण उनके रिश्तों में खटास आ जाती है। मानसिक तनाव का एक बड़ा कारण यह भी होता है कि भारत जैसे देश में सेक्स से संबंधित बातें करना आम नहीं माना जाता और ऐसी बातें करने से या इसका इलाज करने के लिए लोग डॉक्टर के पास जाने से भी हिचकिचाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका इलाज संभव है और अगर आप डॉक्टर की सलाह लेंगे तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। साथ ही बहुत से लोगों की यह बीमारी बिना किसी डॉक्टर की सलाह के वक्त के साथ ठीक हो जाती है।

पेरोनी रोग के लक्षण
पेरोनी रोग यानी लिंग का टेढ़ापन। इसके लक्षण कई प्रकार के हैं। कई लोगों को रोग बचपन से ही होता है लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया है कि पेनिस के विकसित होने पर धीरे-धीरे इस रोग के बारे में पता लग जाता है। अगर आपका लिंग ऊपर या नीचे की ओर मुड़ा हुआ है तो आपको यह रोग हो सकता है। जब पेनिस में इरेक्शन आता है तो उस समय दर्द का आभास होना या फिर स्तंभन दोष की समस्या आ जाना भी इसका एक लक्षण माना जाता है। अंडरवियर उतारकर सोने की आदत डालें, फिर देखें जबरदस्त फायदे

रोग बढ़ भी सकता है
साथ ही अगर आपका पेनिस छोटा है और इरेक्शन होने में आपको दर्द का अहसास होता है। तो यह भी एक परोनी रोग का लक्षण है। इसी के साथ ही जिन पुरुषों को शारीरिक संबंध बनाते हुए असुविधा झेलनी पड़ती है तो उनको भी यह रोग हो सकता है। अगर आपके साथ यह सब हो रहा है तो आपको यह रोग हो सकता है। यहां आपको यह भी बता दें कि यह रोग बढ़ भी सकता है लेकिन ज्यादातर स्थिति में यह टेढ़ापन स्थिर रह जाता है। यह सभी लक्षण पेरोनी रोग की तरफ इशारा करते हैं, जिसका इलाज आपको ज़रूर कराना चाहिए। आप गे (Gay) हैं या नहीं? जानिए कैसे पता लगेगा आपको पूरा सच

टेढ़ापन होने की वजह से चोटें लगती हैं
बता दें कि पेरोनी रोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का ही एक पार्ट है। जो पुरुष 40 से 65 साल के हो जाते हैं उन लोगों को यह रोग काफी परेशान करता है। भारत जैसे देश में बड़ी संख्या में लोग इस रोग की चपेट में हैं। कई डॉक्टर्स के अनुसार, जब लिंग के अंदर रेशेदार स्कार, ऊतक बनने लगते हैं तो यह रोग हो जाता है। साथ ही जब पुरुष संभोग कर रहे होते हैं तो उनके लिंग में बार-बार हल्की हल्की चोटें लगती हैं जो कि टेढ़ापन होने की वजह से होता है।

पेरोनी रोग का उपचार
पेरोनी रोग एक खतरनाक रोग है जिसका इलाज बेहद जरूरी है। ज्यादातर पुरुष इस समस्या को लेकर उस समय ज्यादा परेशान होते हैं जब वह शारीरिक संबंध बनाते हुए परेशानी का सामना कर रहे होते हैं। ऐसी स्थिति में पुरुष अपने साथी को संतुष्ट नहीं कर पाते जिसको लेकर वह चिंता करने लगते हैं। लेकिन ऐसे समय में आपको दिमाग से काम लेना बेहद जरूरी होता है। सेक्स समस्या पर चर्चा करना गलत नहीं होता। इसलिए आपको इसका इलाज जरूर कराना चाहिए। अगर आपको इससे परेशानी ज्यादा होने लगी है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

रोग का इलाज है
सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि इस रोग का इलाज है। इसको जांचने के लिए डॉक्टर पहले यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आपको यह रोग कैसे लगा? इसका कारण यह है कि बहुत बार ऐसा देखा गया है कि यह रोग परिवार में भी पहले किसी को होता है और उसके बाद आगे की कुछ पीढ़ियों को भी ऐसा रोग हो सकता है। हालांकि, इसके बाद डॉक्टर आपको दवाइयां देकर या फिर सर्जरी करके इसका इलाज कर सकते हैं।

सलाह
बस आपको इस बात को ध्यान रखना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के आपको कुछ नहीं करना चाहिए। इस बीमारी में ज्यादातर डॉक्टर ऐसी दवाइयां देते हैं जो फाइब्रॉएड ऊतक को कम कर सकती हैं।