- राहुल गांधी ने केजरीवाल को दिखा दिया रास्ता, रैली में नहीं मिला न्यौता - May 18, 2024
- आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ - May 18, 2024
- मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम - May 18, 2024
मुजफ्फरनगर। Dead Body Found मुजफ्फरनगर के छपार में गुरुवार को रामपुर तिराहे पर खाली प्लाट में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन ने हत्या कर शव को पेड़ पर बाधंने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर से था लापता
छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा निवासी अरविंद कुमार (45) पुत्र चमन सिंह का रामपुर तिराहे पर ही ट्रासपोर्ट का कार्य करता है। बुधवार सुबह वह घर से लापता हो गया। स्वजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह को रामपुर तिराहा बाइपास पर एक ढाबे के पीछे खाली पड़े प्लाट में एक व्यक्ति का शव लटका मिला। शव का आधा हिस्सा जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसकी शिनाख्त अरविंद के रुप में हुई।
पुलिस करेगी कार्रवाई
सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन ने हत्या कर शव को पेड़ से बांधने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना को आत्महत्या मान रही है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल के द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।