मुजफ्फरनगर में हुए विवाद की आग पहुंची नोएडा, डीएनडी बॉर्डर पर किसानों का डेरा

इस खबर को शेयर करें

Noida News : भारतीय किसान यूनियन संगठन के किसान डीएनडी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। दरअसल, मामला यह है कि मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस मामले में किसानों का कहना है कि पुलिस ने किसान को बेवजह फंसा दिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि बेवजह किसान को परेशान ना किया जाए और उसको छोड़ दिया जाए। मुजफ्फरनगर में होने वाले विवाद के बाद किसानों ने डीएनडी बॉर्डर पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

बीती रात को हुआ था विवाद
दरअसल, सोमवार को मुजफ्फरनगर में एक रेस्टोरेंट्स में किसानों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद खाने को लेकर हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट हुई तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है, वह भारतीय किसान यूनियन संगठन से जुड़े हुए हैं। विवाद के दौरान मारपीट इतनी बढ़ गई कि काफी लोगों को गंभीर चोट भी आई है।

डीएनडी बॉर्डर पर डाला डेरा
नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों को कहना है कि पुलिस गलत तरीके से किसानों को फंसा रही है। इसको कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में नोएडा डीएनडी बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुजफ्फरनगर पुलिस किसानों को नहीं छोड़ेगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनित कसाना, महानगर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिला महासचिव बेली भाटी, मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, सुभाष चौधरी, सत्ता भाटी, सुमित तंवर, सुरेंद्र नागर, इंदरजीत कसाना, प्रीतम नागर, ललित चौहान, सुभाष सलारपुर, भिखारी प्रधान, महेश खटाना, सुंदर खटाना, योगेश भाटी, इंद्रेश, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, अंकुर शर्मा, अजीत, अजी पाल नंबरदार, नागेश, योगी नंबरदार, नरेश शर्मा, संजू, संदीप अवाना, महाराज सिंह, फिरेराम, सूरज, सुरेश नागर, एसके, बृजेश और विनोद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।