हांसी : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हांसी क्षेत्र के चैनत गांव में पानी की पाइपलाइन से ‘टी-कनेक्शन’ को हटाने के विवाद के चलते प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए आंदोलनकारियों के 30 से अधिक सोशल अकाउंट्स को पूरी तरह बैन कर दिया है। जानकारी के अनुसार इस गांव में पीने के पानी की मांग को लेकर 46 दिनों से लगातार आंदोलन और महापंचायत चल रही थी।
जानकारी और सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस-प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। इसमें 10 फेसबुक अकाउंट और 20 से सोशल मीडिया चैनल शामिल है। जिन किसान नेताओं और धरना कमेटी सदस्यों के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किए गए हैं, उनमें अनूप चैनत (चानौत), सुरेश कौथ, हर्ष छिक्कारा, सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु, सुखराम, दीपक दूहन और योगेश दूहन आदि शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इस आंदोलन में 5 बुजुर्गों का अनशन तुड़वाने वाले पूर्व सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान सोमेश सरपंच के पक्ष में चरखी दादरी के ग्रामीण और खापें लामबंद हो गई हैं। पूर्व सरपंच सोमेश सरपंच के समर्थन में चरखी दादरी क्षेत्र के 172 गांव और गौधड़िया खाप के 40 गांवों ने एकजुटता दिखाई है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि आंदोलन से जुड़ी भड़काऊ सूचनाओं और अनर्गल वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।