एमपी के इन छात्राओं को मिलेंगे 5000 और 7500 रुपए, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Pratibha Kiran Yojana 2026: अगर आप स्कूली पढ़ाई कर चुके हैं और आगे किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाह रहे हैं. तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ऐसे छात्रों की मदद कर रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब हैं. एमपी सरकार शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों की मेधावी छात्राओं को सरकार की तरफ से 5000-7500 रुपए की मदद कर रही है. आइए इस योजना के बारे में जानते हैं, कि कब और कैसे लाभ उठा सकते हैं.

दरअसल, इस योजना का नाम प्रतिभा किरण योजना है. इसके माध्यम से उन छात्राओं को लाभ दिया जा रहा है, जो शहरी इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार से आती हैं. ऐसी छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सरकार हर महीने सहायता कर रही है. बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ 12वीं कक्षा की छात्राओं, जिन्होंने फर्स्ट डिवीजन यानी 60 फीसदी नंबर हासिल किए हैं. इसके बाद आगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हों. इसके अलावा, छात्रा प्रदेश की किसी भी शहरी क्षेत्र की निवासी हो.

इसके साथ-साथ परिवार का नाम गरीबी रेखा यानी बीपीएल सूची में होना बहुत जरूरी है. बता दें कि कॉलेज में एडमिशन के बाद ही पात्र मानी जाएगी. ऐसी छात्राओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 5000 रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी. इसके अलावा, इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 7500 रुपए प्रति साल सहायता दी जाती है.

बता दें कि जो छात्राएं 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहती हैं. उन पात्र छात्राओं को 10 महीने तक 500 रुपए प्रति माह सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा, जो छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल या फिर अन्य कोर्स की पढ़ाई करना चाहती है, उन्हें 10 महीने तक 750 रुपए प्रति महीने सहायता राशि दी जाएगी.

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarshipportal.mp.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. उसके बाद ‘Pratibha Kiran Yojana’ पर जाकर अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को भरें. उसके बाद जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद अपने कॉलेज में जमा करें.

इसमें आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, एक्टिव मोबाइल नंबर, 12वीं की मार्कशीट, शहर की बेटी होने का प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो, कॉलेज एडमिशन की फीस रसीद या आईडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी. कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही राशि स्वीकृत की जाती है और खाते में जमा होती है.