मध्यप्रदेश में खौफनाक वारदात: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

मुरैना: मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें इस कथित हत्याकांड की दिल दहला देने वाली कहानी

मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय बलराम ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और सात वर्षीय बेटे अतुल की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माताबसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं और दो दिन पहले ही वापस ससुराल लौटी थीं। इसके बाद परिवार में क्या हुआ? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।