मेहंदीपुर बालाजी के महंत का हुआ निधन, गम में डूबे लोग

इस खबर को शेयर करें

दौसा: देश के प्रसिद्ध धर्मस्थल मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोरपुरी महाराज का रविवार दोपहर 12:30 बजे जयपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। 87 वर्षीय महंत काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शाम को पार्थिव देह जयपुर से मेहंदीपुर बालाजी लाई गई और अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। सोमवार सुबह 10 बजे उनकी पार्थिव देह की नगर में परिक्रमा निकाली जाएगी। यह आस्था धाम से होकर गणेशपुरी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचेंगी, जहां उन्हें गुरु के पास ही समाधि दिलाई जाएगी।इधर, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में सोमवार सुबह 7 बजे तक दर्शन पर रोक रहेगी।

किशोरपुरी करीब 55 साल पहले गद्दी पर बैठे थे। उनके महंत रहते हुए मंदिर ट्रस्ट की तरफ से जन सेवा के काफी काम हुए। कोरोनाकाल में उन्होंने जरूरतमंदों की काफी सेवा की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही उन्होंने बालिकाओं के उत्थान पर काफी सहयोग किया। जनता के हितों के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में भी ट्रस्ट ने बीते वर्षों में कई काम किए हैं। महंत ने क्षेत्र में कई स्कूल, काॅलेज, आईटी काॅलेज व संस्कृत काॅलेज की स्थापना करवाई।महंत किशोरपुरी का जन्म 1934 में मेहंदीपुर बालाजी के समीप उदयपुरा गांव में हुआ था। उन्होंने तत्कालीन महंत गणेशपुरी महाराज से बचपन में ही दीक्षा ली थी।

55 साल पहले बालाजी महंत की गद्दी पर आसीन हुए थे। उन्होंने तत्कालीन महंत गणेशपुरी महाराज से बचपन में ही दीक्षा ली थी। 55 साल पहले बालाजी महंत की गद्दी पर आसीन हुए थे। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र का 2 अगस्त को मेंहदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अतिवृष्टि के कारण उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर उन्होंने अनुकरणीय काम किया : राज्यपाल^वे पुण्यात्मा थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बालिका शिक्षा के साथ बेटियाें काे बचाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक रूप से कमजाेर तबके की सहायता के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी पहल अनुकरणीय रही है। मैं 6 फरवरी को बेटियों के सम्मान के लाडो कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ा था। महंत और श्री बालाजी महाराज ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं के लिए 44 साल से स्कूली शिक्षा और 26 साल से कॉलेज शिक्षा की सुविधा पूरी तरह निशुल्क दी जा रही है, यह अपने आप में अपूर्व काम है। ट्रस्ट आर्थिक कमजोर बालिकाओं को यूनिफार्म, आवास, भोजन, स्टेशनरी भी निशुल्क बांटता है।- कलराज मिश्र, राज्यपाल

लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित कई ने जताया शोक महंत के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा के मुख्य सचेतक महेश जोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, दौसा सांसद जसकौर मीणा, महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संवेदना जताई है। कहा, महंत का निधन अपूरणीय क्षति है।

मंदिर में आज शाम 7 बजे तक दर्शन नहीं होंगे नरेशपुरी महाराज ने बताया कि महंत के देवलोक पर बालाजी मंदिर के पट सोमवार शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। दिनभर श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होंगे। महंत के देवलोक पर बाहर से भी कई श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पुलिस तथा प्रशासन ने तैयारियां की है।बाजार व मंदिर बंद, देह पहुंची तो किया नमनजयपुर में दोपहर 12:30 बजे निधन के बाद कस्बे के बाजार सूचना मिलते ही एक बजे तक पूरा बाजार बंद हो गया। पार्थिव शरीर अपराह्न 3:30 बजे एंबुलेंस से बालाजी पहुंचा। कस्बे में पहुंचने से पहले ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए। श्रद्धालुओं का आना जारी था। होटल व धर्मशालाओं के 4000 में से 2500 कमरे बुक हो चुके हैं।

धार्मिक : समाधि स्थल पर यज्ञशाला व एमकेपी आश्रम यज्ञशालाओं में नियमित 52 पंडित घृत व साकल्य से रोज एक लाख 23 हजार 552 आहुतियां दे रहे हैं। प्रतिवर्ष 4 करोड़ 50 लाख 96 हजार 480 आहुतियां दी जा रही है। भावगढ़ तहसील सिकराय में मंदिर का जीर्णोद्धार करवा चुके हैं।{सामाजिक : दर्शनार्थियों को सुबह-शाम लंगर प्रसादी का वितरण। 201 छात्राओं को साइकिलों का वितरण। दौसा, करौली जिले की स्टेट व जिला मेरिट में छात्राओं को पुरस्कृत किया। 125 से ज्यादा सामूहिक विवाह करवा चुके हैं।{समाज सेवा : विभिन्न आपदाओं में पीड़ितों को सहायता दी। कोटा में 108 बालिकाओं का विवाह हो चुका है।

शिक्षा : 2018 में दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर के स्कूलों में 72 हजार 238 बालिकाओं को सम्मानित किया। मैनपुरा में महिला महाविद्यालय बनवाया। प्राथमिक से लेकर पीजी कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, बीसीए कॉलेज खुलवाए हैं। {चिकित्सा : 300 बेड का श्री महंत किशोरपुरी चिकित्सालय, दिव्यांग आश्रम निशुल्क संचालित है।{सैनिक कल्याण : पुलवामा शहीदों के परिजनों को