मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- दो IAS और 64 अधिकारियों के हुए तबादले

Major administrative reshuffle in Madhya Pradesh - two IAS and 64 officers transferred
Major administrative reshuffle in Madhya Pradesh - two IAS and 64 officers transferred
इस खबर को शेयर करें

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में प्रशासिनक फेरबदल का लगातार दौर जारी है, आए दिन विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर किया जा रहा है।आज फिर मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, शनिवार को दो IAS और 64 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले किये है, मप्र समान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

गृह निर्माण मंडल में मुख्य प्रशासकीय अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को पर्यटन विकास बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। वही अशोक नगर अपर कलेक्टर जी एस धुर्वे को बालाघाट अपर कलेक्टर नियुक्त है।