बिहार से रूठा मानसून, अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी का अलर्ट, कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Monsoon upset from Bihar, severe heat alert for next 24 hours, possibility of light rain in many districts
Monsoon upset from Bihar, severe heat alert for next 24 hours, possibility of light rain in many districts
इस खबर को शेयर करें

पटना: बिहार में अगले 24 घंटे काफी संवेदनशील बताए जा रहे हैं। क्योंकि बारिश के तो आसार नहीं है, लेकिन आसमान में बादल रहेंगे और वज्रपात की काफी ज्यादा संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटा भीषण गर्मी वाला होगा। आम जनजीवन अस्त व्यस्त होगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

सताएगी उमस भरी गर्मी
मालूम हो कि पिछले 1 सप्ताह से मानसून रूठ गया है। गर्मी बढ़ गई है। किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। धान रोपनी प्रभावित होकर रह गई है। जिस धान की पहले रोपनी हुई है उन खेतों में भी अब पटवन की जरूरत महसूस की जाने लगी है। मानसून के आगमन के बाद से पूर्णिया में अब तक 2 महीने के दौरान मात्र 339 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो यहां की मिट्टी के लिए अपर्याप्त बताई जा रही है। जुलाई महीने में सिर्फ 14 तारीख को 78 मिलीमीटर वर्षा हुई है जबकि 15 जुलाई को 14 एमएम वर्षा हुई है। अकेले जून में 133 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

गर्मी ने बढ़ाया पारा
शनिवार को जिले में एक मिलीमीटर और चौबीस घंटे पहले शुक्रवार को 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस बीच पूर्णिया में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि 24 घंटे पहले शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस थी। वहीं लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे।

भागलपुर में शनिवार की सुबह से दोपहर बाद तीन बजे तक गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए। इसके बाद अचानक शहर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी से लेकर झमाझम बारिश हुई। सबौर में जहां तीन मिमी बारिश हुई वहीं शहरी क्षेत्र में 3.4 मिमी बारिश हुई। जैसे ही बारिश थमी एक बार फिर से लोगों को उमस व गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया।

कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
गर्मी-उमस के बीच आज हल्की बारिश की संभावना बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रविवार से लेकर 27 जुलाई तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान आठ से 14 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान है। इस दौरान गर्मी व उमस से लोगों का हाल बुरा होगा।