Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के संधावली क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ी राहत दी है. मंत्रालय ने दिल्ली–दून हाईवे पर 2.44 किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के लिए कुल 419 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है.
419 करोड़ के बजट में होगा आधुनिक ओवरब्रिज निर्माण
स्वीकृत बजट में से 315.52 करोड़ रुपये ओवरब्रिज के संरचनात्मक निर्माण पर खर्च किए जाएंगे. यह ओवरब्रिज छह लेन का होगा, जिसमें दोनों ओर तीन-तीन लेन रहेंगी. इसके साथ ही दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाई जाएंगी.
संधावली ओवरब्रिज रहा है हादसों का हॉटस्पॉट
एनएच-58 के निर्माण के बाद से संधावली ओवरब्रिज लगातार सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता रहा है. तेज गति से गुजरने वाले वाहन गांव के लोगों के लिए खतरा बने हुए थे. लंबे समय से यहां अंडरपास या वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था की मांग उठती रही, जिसे अब ओवरब्रिज निर्माण से समाधान मिलने की उम्मीद है.