CBSE Class 10th Result 2026 Out (Direct Link) LIVE Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. 17 फरवरी से 11 मार्च तक देश और विदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को बेसब्री से 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार था. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. डिजीलॉकर, उमंग और एसएमएस के जरिए भी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने ऑफिशियल अकाउंट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा कर दी है. आइए सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 लाइव के माध्यम से पल-पल की अपडेट्स जानते हैं.