जेल में कीड़े-चूहे बुशरा बीबी को जिंदा नोच रहे? 15 किलो वजन घटा, 22 घंटे का टॉर्चर, बार-बार बेहोश

Bushra Bibi Kha: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी इन दिनों अदियाला जेल में बंद हैं. जेल में उनकी हालात जानवर से भी बदतर है. हालत इतनी खराब है कि हकीकत जानकर कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा. यह हम नहीं कर रहे हैं. ये सब बातें यूएन के ह्यूमन राइट्स ऑफिस (OHCHR) की प्रेस रिलीज में बताई गई है. बुशरा बीबी की जेल में कैसे हैं हालात देखते हैं रिपोर्ट.

जेल में क्या हो रहा है बुशरा बीबी के साथ?
बुशरा बीबी को एक छोटी सी, हवा न आने वाली कोठरी में रखा गया है. वो कोठरी गंदी है, ज्यादा गर्म रहती है और कीड़े-मकोड़ों व चूहों से भरी पड़ी है. बिजली कटने से अक्सर अंधेरा हो जाता है. उन्हें पीने का पानी गंदा मिलता है और खाने में इतनी मिर्च डाली जाती है कि खाया नहीं जाता. इसकी वजह से बुशरा बीबी का वजन करीब 15 किलो कम हो गया है. उन्हें बार-बार इंफेक्शन हो रहे हैं, बेहोशी के दौरे पड़ रहे हैं. पहले की कैद में गंदे खाने से पेट में अल्सर हो गया और दांत में बिना इलाज वाला रोग बना हुआ है.

अकेलापन बन रहा है मानसिक टॉर्चर
रिपोर्ट के मुताबिक, बुशरा बीबी को दिन में 22 घंटे से ज्यादा अकेले रखा जाता है. कभी-कभी तो 10 दिन से ज्यादा लगातार कोई मिलने नहीं आता. उन्हें बाहर घूमने, किताब पढ़ने, वकील या परिवार से मिलने और अपने डॉक्टर से इलाज की इजाजत नहीं मिलती. ‌रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार को बुशरा बीबी को वकीलों से बात करने, परिवार से मिलने और इंसानी संपर्क की इजाजत देनी नहीं है.

पाकिस्तान सरकार से क्या मांग की गई?
संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान को इस मामले में खूब लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि ऐसी हालत किसी कैदी के लिए बर्दाश्त नहीं की जा सकती. गर्मी, गंदा खाना-पानी और बीमारी को नजरअंदाज करना गलत है. एडवर्ड्स ने पाकिस्तान को यह भी याद दिलाया कि कैद की जगह और कैदी की उम्र, जेंडर और सेहत को ध्यान में रखकर तय की जानी चाहिए. इसको लेकरबुशरा बीबी की स्थिति पर औपचारिक शिकायत सरकार को भेजी गई है और आगे भी नजर रखी जाएगी.

पाकिस्तान सरकार ने खारिज किए दावे
पंजाब सरकार और जेल अधिकारियों ने यूएन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि बुशरा को अलग कमरा, नियमित डॉक्टर चेकअप, परिवार-वकील से मिलने की पूरी सुविधा मिल रही है. पहले भी कोर्ट को रिपोर्ट दी गई थी कि सब ठीक है.

बुशरा बीब के लिए खुशखबरी?
इसी बीच, पाकिस्तानी कोर्ट ने मंगलवार को इमरान खान और बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत 9 मई हिंसा से जुड़े केसों और कुछ अन्य मामलों में बढ़ा दी है. कोर्ट ने इमरान को अगली सुनवाई पर खुद आने या वीडियो लिंक से पेश होने को कहा. ये खबर डॉन न्यूजपेपर के मुताबिक है.ये पूरी घटना पाकिस्तान की राजनीति में नया विवाद पैदा कर सकती है. यूएन की इस आलोचना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ेगा कि वो कैदियों के मानवाधिकारों का सम्मान करे.