मैं पढ़ाई से तंग आ चुका हूं, मम्मी पापा पैसे बर्बाद नहीं करना चाहता…और फांसी के फंदे पर झूल गया बीटेक स्टूडेंट

नोएडा; ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. छात्र का शव मंगलवार शाम को हॉस्टल में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है. पुलिस को छात्र के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

बिहार का रहने वाला था छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से गया, बिहार का रहने वाला आकाशदीप नॉलेज पार्क के DTC( दिल्ली टेक्निकल केंपस) कॉलेज से बीटेक सीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. छात्र नॉलेज पार्क स्थित एसएनएच रेजीडेंसी हॉस्टल में रहता था.

फंदे पर लटका था आकाश
पुलिस के मुताबिक आकाशदीप ने मंगलवार को अपने हॉस्टल के कमरे में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके रूम में रहने वाला उसका दोस्त कॉलेज गया था ,वहां से जब वह वापस लौटा तो उसने देखा दरवाजा अंदर से बंद था और आकाश फंदे पर लटका हुआ था. उसने बाद अन्य लोगों को बताई जिसके बाद पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. उसके बाद दरवाजे को जैसे तैसे खोलकर उसको नीचे उतर गया. फिर उसको यह अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड नोट कमरे से बरामद
छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि वह पढ़ाई से परेशान आ चुका है. मम्मी पापा मैं आपके पैसे बर्बाद नहीं करना चाहता. तनाव में आकर खुदकुशी कर रहा हूं. उसने लिखा कि मेरी इस सुसाइड में किसी का कोई दोष नहीं है.

वही ,पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र की आत्महत्या करने के बाद उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

सुसाइड नोट में लिखा था….आई एम सॉरी
इससे पहले भी अगस्त के महीने में भी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक छात्र की पहचान 24 वर्षीय शिवम के रूप में हुई थी. वो बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला था. कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें लिखा था “I am Sorry”
इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट से अपील की कि उसकी फीस परिवार को लौटा दी जाए. यही नहीं, सुसाइड नोट में शिवम ने अपने अंग दान करने की इच्छा भी जताई थी.