कोरोना के नये वेरिएंट से भारत में मची तबाही, उल्टे मुंह गिर शेयर बाजार, पूरे देश में अलर्ट

इस खबर को शेयर करें

मुंबई। आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले हैं। ना सिर्फ सेंसेक्स बल्कि निफ्टी में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में आज 1300 अंकों से भी अधिक की गिरावट देखने को मिली, जबकि निफ्टी भी 350 अंकों से अधिक फिसल गया। सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी गिरावट की वजह क्या है। दरअसल, कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जिसके चलते शेयर बाजार में खलबली मच गई है। मार्च 2020 जैसे क्रैश से डरते हुए बहुत सारे निवेशक शेयर बाजार से अपना पैसा वापस खींच रहे हैं, जिसके चलते गिरावट आ आ रही है।

आज सेंसेक्स 541 अंकों की भारी गिरावट के साथ 58,254.79 अंकों के स्तर पर खुला और ये गिरावट देखते ही देखते बढ़ती चली गई। हालात ये हो गए सेंसेक्स 1109 अंकों से भी अधिक गिर गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 57,727.52 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया, वहीं सेंसेक्स अपने ओपनिंग लेवल से ऊपर नहीं जा सका।

वहीं दूसरी ओर निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। गुरुवार को 17,536.25 के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी आज करीब 198 अंकों की गिरावट के साथ 17,338.75 अंकों पर खुला। बाद के कारोबार में ये गिरावट और बढ़ी और देखते ही देखते बाजार 17,177.05 के स्तर तक गिर गया। यानी निफ्टी में करीब 359 अंकों तक की गिरावट देखने को मिली।

सारे शेयर लाल निशान में!
हालात कितने बुरे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ डॉ. रेड्डीज लैब के शेयर में तेजी दिख रही है, बाकी सारे 29 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अगर बात निफ्टी की करें तो उसके 50 में से सिर्फ 3 शेयर तेजी में हैं और यह तीनों फार्मा शेयर हैं। बाकी के 47 शेयर गिरावट का रुख झेल रहे हैं।

भारत सरकार भी अलर्ट पर
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए. भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. वीजा संबंधी और देश में आने संबंधी छूट की स्थिति में इससे देश में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए सभी राज्य बाहर देशों से आने वाले सभी यात्रियों की सख्त जांच करें.