बिहार में पिकअप ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, दो जवान की मौत; 7 पुलिसकर्मी समेत दर्जन भर घायल

Pickup collides with police jeep in Bihar, two jawans killed; A dozen injured including 7 policemen
Pickup collides with police jeep in Bihar, two jawans killed; A dozen injured including 7 policemen
इस खबर को शेयर करें

भागलपुर: जमुई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 2 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल देवघर के अस्पताल में चल रहा है। घटना चकाई थाना इलाके के महेशा पत्थर मोड़ के पास की है। शुक्रवार मध्य रात्रि पुलिस की पेट्रोलिंग जीप में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी जीप के नीचे दब गए। घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान चकाई थाना में तैनात होमगार्ड जवान अरविंद सिंह एवं कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह सहित 6 की संख्या में होमगार्ड जवान रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे। इसी बीच चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में चकाई थाना के एसआई सच्चिदानंद सिंह, चालक कुंदन गुप्ता, अरविंद सिंह, कालेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल कुल सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य 6 लोग सहित कुल 13 घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर और जमुई रेफर कर दिया है। जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भेजवाया गया।