बिहार के इन जिलों में अगले तीन दिन भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

इस खबर को शेयर करें

पटना। सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले दो दिन भी ठंड से निजात के आसार नहीं है। कई जगहों पर ठंड में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम की परिस्थतियों को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से राज्य भर में सात जनवरी तक के लिये शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान न केवल दिन का अधिकतम तापमान बल्कि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार हैं। बुधवार को पटना और गया में घना कोहरा रहा और दृश्यता मात्र 50 मीटर रही।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से पटना, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल और दरभंगा में शीत दिवस की घोषणा मौसम विभाग ने कर दी। मौसमविदों का कहना है कि झारखंड से सटे जिलों को छोड़ दें तो राज्य भर में बुधवार को शीत दिवस जैसी परिस्थितियां ही रहीं।

कोहरे के कारण राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सबसे कम दृश्यता पटना में 100 मीटर के आसपास दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

बिहार सरकार ने 21 जनवरी तक बंद किए पार्क, घर बैठे ऐसे करें सैर
न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वहीं, राज्य में अधिकतम औसत तापमान में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला। राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक पटना, मोतिहारी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और आसपास इलाकों में शीत दिवस रहेगा। इस दौरान माध्यम से घने स्तर का कोहरा भी देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके चलते न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।