गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड का आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है, गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम इलाके में आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी असद का साथी मौके का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूरज चौहान हत्याकांड मामले में यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा पीड़ित के परिवार के पहुंचे और सूर्या चौहान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी है.
आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग
वहीं, सूर्या चौहान की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा सूर्या की मां ने यह भी कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है.” उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए.
बकरीद के दिन आरोपियों की थी सूर्या की हत्या
दरअसल, यह पूरा विवाद गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से 28 मई को बकरीद के सामने आया. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 28 मई को बकरीद के दिन मुस्लिम युवक असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या चौहान की हत्या कर दी थी. आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. हालांकि, असद का साथी मौके से फरार हो गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द भी फरार आरोपी गिरफ्तार होगा.