उत्तराखंड बजट सत्र: सदन में पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू, पारित होगा 1.11 लाख करोड़ का बजट

उत्तराखंड विधानसभा सदन में शुक्रवार को बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हुई। आज सत्र का आखिरी दिन है। आज 1.11 लाख करोड़ का बजट पारित होगा।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की। पीठ ने नियम 58 की ग्राह्यता पर सुनने की व्यवस्था दी। जिसके बाद प्रश्न काल शुरू हुआ। अवैध खनन पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सांकेतिक वाकआउट किया।