महिला को दफनाने जा रहे थे तभी ताबूत के अंदर से आने लगी आवाज, खोला तो नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

इस खबर को शेयर करें

लीमा: पेरू में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत घोषित की महिला दफनाने से ठीक पहले जिंदा हो गई। महिला की शोकसभा में शामिल हुए लोग ये नजारा देख कर हैरान रह गए। पेरू के लम्बेयेक शहर में महिला की शोकसभा चल रही थी और उसे दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी ताबूत के अंदर से आवाज आनी शुरू हो गई। ताबूत को अंदर से महिला ने ठोकना शुरू कर दिया। एक भयानक सड़क हादसे के बाद रोजा इसाबेल को मृत घोषित कर दिया गया था। इसी दुर्घटना में उसके बहनोई की भी मौत हो गई थी। उसके तीन भतीजे इस हादसे में बुरी तरह घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद 26 अप्रैल को अंतिम संस्कार के लिए रोजा को ताबूत में रखा गया था। यहां से उसे दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन लोगों के होश तब उड़ गए जब उन्हें ताबूत के अंदर से आवाज सुनाई दी।

ढक्कन खोला तो महिला की आंखें खुली थी
ताबूत को कंधे पर उठाए उसके रिश्तेदारों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और उसका ढक्कन खोला। ताबूत का ढक्कन जब खुला तो हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने पाया कि महिला जिंदा है। कब्रिस्तान के केयर टेकर जुआन सेगुंडो ने कहा कि महिला की आंखें खुली हुई थी। वह पूरी तरह पसीने से भीगी हुई थी, जिसके बाद मैं दौड़ कर गया और पुलिस को फोन किया।

महिला को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया
महिला को उसके परिवार वाले ताबूत समेत लांबायेक के रेफरेंशियल अस्पताल फेरेनाफे ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। रोजा को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, इस घटना के बाद से उसके परिजनों में नाराजगी है। वह उच्चाधिकारियों से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उसे पहले मृत क्यों घोषित कर दिया गया था।

A woman
"came to life" at her own
funeral

In Peru, there was a terrible accident that
claimed the life of a woman. During the farewell ceremony, there was a
knock on the coffin. Relatives opened the lid and were amazed - the
woman opened her eyes. pic.twitter.com/jkIllPNnJv

John D. Horace (@JohnDHorace1) May
4, 2022